बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच आमिर खान ने बीते दिनों अपनी इस फिल्म का एक गाना जारी किया। अभिनेता ने अपनी फिल्म के पहले गाना का ऑडियो रेडियो चैनल के जरिए रिलीज किया, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। वहीं, इसी रेडियो चैनल पर बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म पर अपनी मां की प्रतिक्रिया भी बताई है। अभिनेता ने बताया कि उनकी मां को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बेहद पसंद आई है।
Laal Singh Chaddha: फिल्म देखने के बाद क्या बोलीं आमिर खान की अम्मी, अभिनेता ने बताई मां की प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन