पटौदी के नवाब सैफ अली खान के बहनोई कुणाल खेमू इस समय नासिक में हैं और वहीं से अपनी अगली फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। कुणाल अपनी एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए सात दिन के शेड्यूल पर नासिक गए हुए हैं।
2 of 5
Kunal Khemu
- फोटो : social media
कुणाल ने बताया कि वह पूरे चार महीने बाद अपनी बिल्डिंग से 500 मीटर की ज्यादा दूरी से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा, 'हम सीरीज के एक जरूरी सीक्वेंस को फिल्माने के लिए आए हैं। भले ही हम शहर के ग्रीन जोन में शूटिंग कर रहे हैं लेकिन फिर भी हमारी कोशिश है कि शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी सावधानियों का ध्यान रखा जाए।'
3 of 5
kunal khemu
- फोटो : social media
कुणाल की यह वेब सीरीज मई के महीने में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण एक साथ सभी प्रोजेक्टों पर काम रुक गया था। जिसका शिकार कुणाल की यह वेब सीरीज भी हुई। कुणाल अपनी इस वेब सीरीज को फिर से शुरू करने को लेकर उत्साहित भी हैं, साथ ही वह आसपास की स्थिति को लेकर सावधान भी हैं।
4 of 5
Kunal Khemu, Soha Ali Khan
- फोटो : Instagram
इसके अलावा वह इस सात दिन की शूटिंग को खत्म करके अपने घर अपनी पत्नी सोहा अली खान और बेटी इनाया के पास लौटने के लिए भी बेताब है। साथ ही वह इन दोनों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित भी हैं। ऐसे में कुणाल शूटिंग करने के साथ ही साथ अपने परिवार की भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहते हैं।
5 of 5
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू
- फोटो : Social Media
कुणाल कहते हैं, 'जब मैं घर लौटूंगा तो खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखूंगा। हालांकि, सभी कास्ट और क्रू के सदस्यों को शूटिंग पर ले जाने से पहले उनका कोरोना परीक्षण करवाया गया था और शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनका परीक्षण करवाया जाएगा।'