छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते कई फिल्मी सितारे और देश की बड़ी शख्सियत नजर आती हैं। कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर ये हस्तियां अपने बारे में कई खुलासे भी करती रहते हैं। इस बार द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों के साथ मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉक्टर कुमार विश्वास भी पहुंचे। यहां कुमार विश्वास ने 'आप' पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी का मजाक उड़ाया है।
कपिल शर्मा के साथ मिलकर कुमार विश्वास ने उड़ाया केजरीवाल और 'आप' का मजाक, बोले- झाड़ू लगाकर आदमी...
जी हां, द कपिल शर्मा शो में कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के साथ दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी भी पहुंचे। यहां इन सही हस्तियों ने शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती भी की। इस बीच कपिल शर्मा और कुमार विश्वास उस समय ठहाके लगाकर हंसने लगे जब कपिल शर्मा ने आम आदमी पार्टी की चुटकी लेनी शुरू की। द कपिल शर्मा शो में के एक प्रोमो को कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकांउट पर साझा किया।
आज रात 9.30 पर आ रहा हूँ, आपसे मिलने 'द कपिल शर्मा शो' में, @SonyTV पर। @KapilSharmaK9 और @Krushna_KAS के साथ होंगे मेरे-आपके चहेते देसी बॉयज़ @BajpayeeManoj और @TripathiiPankaj। एक बहुप्रतीक्षित सरप्राइज़ सूचना इसी एपिसोड में। चूकियेगा मत! ❤️🙏
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 21, 2019
Wardrobe : @JadeBlueFashion #TKSS pic.twitter.com/hYlufSqDh9
कुमार विश्वास ने कपिल की बात का जवाब देते हुए कहा- 'ऐसा नहीं है, ये केवल हॉलीवुड की फिल्मों में होता है कि 'झाड़ू' लगाकर आदमी उड़ता है।' कुमार विश्वास का ये जवाब सुनकर कपिल शर्मा और शो में मौजूद दर्शक जोर से हंसने लगते हैं। इसके अलावा शो में कपिल शर्मा ने मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के साथ भी काफी मस्ती मजाक की गई। शो में पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया जिसे बताते हुए वह भावुक हो गए।
इस शो का एक प्रोमो वीडियो को खुद पंकज त्रिपाठी ने भी अपने ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी कह रहे हैं 'एक बार मनोज बाजपेयी जी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान पटना के मौर्य होटल में गए थे। उस वक्त मैं किचन का सुपरवाइजर था। मुझे पता चला कि मनोज बाजपेयी आए हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अगले दिन वह होटल से रवाना हुए और अपनी चप्पलें कमरे में भूल गए। मुझे होटल के लोगों ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा न करके मुझे दे दो।' यह किस्सा बताते हुए पंकज भावुक हो गए। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने उन्हें गले लगा लिया।
पढ़ें : होटल के कमरे से पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी की उठा ली थी ये चीज, अब हुए भावुक