बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत (Kubbra Sait) ने 11 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। कुब्रा एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल और टीवी होस्ट भी हैं। इस बीच कुब्रा सैत ने अपनी पहली फिल्म 'रेडी' (Ready) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कुब्रा ने बताया कि किस तरह से छोटी ड्रेस की वजह से सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म में रोल मिल गया था।
2 of 5
Kubbra Sait
- फोटो : instagram
कुब्रा की पहली डेब्यू फिल्म सलमान खान की 'रेडी' थी। इस फिल्म में कुब्रा ने नौकरानी का किरदार निभाया था। खास बात यह है कि इस रोल को करने से पहले कुब्रा के पास कोई एक्टिंग एक्सपीरियंस नहीं था। उस वक्त कुब्रा माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में किस्मत आजमाना चाहती थीं। मुंबई आते ही कुब्रा को पता चला की अनीस बज्मी की फिल्म में नौकरानी के किरदार के लिए कास्टिंग चल रही है। ऑडीशन देने के लिए कुब्रा सलवार कमीज में पहुंची थीं।
3 of 5
Kubbra Sait)
- फोटो : instagram
कुब्रा के अनुसार ऑडीशन के लिए उन्होंने करीबी 5 घंटे का इंतजार किया था। इसके बाद उनसे कहा गया कि यह रोल एक अट्रैक्टिव नौकरानी का है। इसके बाद उन्हें शॉट ड्रेस पहनने को बोला गया। जब शॉट ड्रेस पहनकर आईं तो बज्मी ने उन्हें देखकर कहा कि यह अच्छा है। इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म में रोल मिल गया था। कुब्रा का कहना है कि उन्हें कई लोगों ने उस वक्त कहा कि छोटे किरदार नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से वह बेहतर करियर हासिल नहीं कर पाएंगी।
4 of 5
Kubbra Sait
- फोटो : instagram
'रेडी' फिल्म के बाद कुब्रा ने सलमान खान के साथ 'सुल्तान' फिल्म में भी काम किया है। बाकी फिल्मों की बात करें तो कुब्रा 'जोड़ी ब्रेकर्स', 'आई लव एनवाई' में भी नजर आई थीं। हालांकि कुब्रा को पहचान वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में ट्रांसजेंडर के रोल से मिली थी। आपको बता दें, कुब्रा सैत मुख्य रूप से बंगलुरू की रहने वाली हैं। कुब्रा का छोटा भाई दानिश रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट है।
5 of 5
Kubra Sait