आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड की क्यूटेस्ट जोड़ी में से एक है। बी-टाउन के गलियारों में आलिया और रणबीर के बारे में सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अफेयर की खबरों को तब और हवा मिली जब आलिया और रणबीर, सोनम कपूर के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे।
2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
अभी तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात करने से आलिया और रणबीर बचते ही रहे लेकिन अब पहली बार आलिया ने अपने रिश्ते पर बात की है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर कपूर से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए जिसे सुनकर साफ है कि अब दोनों अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार करना चाहते हैं।
3 of 5
alia bhatt, ranbir kapoor
- फोटो : social media
आलिया से जब पूछा गया कि रणबीर के संग शादी की खबरें आती रहती हैं इस पर वो क्या कहेंगी। उन्होंने बताया कि 'अभी तक कोई रोका (सगाई) नहीं हुआ है पिछले एक साल से मेरी शादी हो रही है।' रणबीर के बारे में आलिया कहती हैं कि 'वो इतना भी मुश्किल नहीं है। वो एक हीरे की तरह है।'
4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया से अगला सवाल था कि उन्हें कब लगा कि यह उनके लिए सबसे सही लड़का है तो वो कहती हैं कि 'जब मैं उससे पहली बार मिली तब ही मुझे ये एहसास हो गया था। वो बहुत ही सिंपल पर्सन है। एक अच्छा इंसान है और मुझे लगता है कि मैं भी हूं। एक एक्टर के तौर पर, एक इंसान के तौर और सब कुछ, वो सबसे बेहतर है। सवाल रहा कि हम कब शादी करेंगे तो फिलहाल मुझे ये सुन-सुनकर चिढ़ होने लग गई है। हर सुबह जब मैं उठती हूं तो ये खबर मिलती है कि मैं शादी करने जा रही हूं। मैं उससे कहती हूं कि ये क्या बकवास है। मुझे लगता है कि वो इसका आदी है।' आलिया की बातों से साफ जाहिर है कि अभी वो शादी के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।
5 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर का अफेयर इससे पहले दीपिका, कटरीना और सोनम कपूर समेत दूसरी लड़कियों के साथ रहा है, ऐसे में वो इन सब चीजों को कैसे हैंडल करती हैं तो आलिया कहती हैं कि 'इन सबकी फिक्र कौन करता है। ये जिंदगी का हिस्सा है और मैं थोड़ी ना कम हूं। असल में हम एक अच्छे दोस्त पहले हैं। मैं पूरी ईमानादरी से ये बातें कह रही हूं। इस वक्त मैं जैसे सितारों पर चल रही हूं और चारों ओर बादल है। सबसे अच्छी बात है कि हम एक दूसरे के काम में दखल नहीं देते। हमारे रिश्ते को नजर ना लगे।'