{"_id":"5b87c87942c79246400ab68f","slug":"krystle-dsouza-troll-after-shared-family-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी सीरियल की बहू के लिए फैमिली शेयर करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी सीरियल की बहू के लिए फैमिली शेयर करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
'एक नई पहचान', 'बेलन वाली बहू' और 'एक हजारों में मेरी बहना' जैसे सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं, जिस पर उन्होंने ट्रेलर्स को कड़ा जवाब भी दिया है। ट्रोलर्स ने केवल क्रिस्टल डिसूजा को ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली को भी ट्रोल कर दिया है।
Trending Videos
दरअसल क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनके माता-पिता के अलावा भाई और भाभी भी नजर आ रहे हैं। क्रिस्टल डिसूजा ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'घर वही है जहां आपको प्यार, सम्मान और सुरक्षा महसूस होती है। मेरी जिंदगी में इन चार मजबूत स्तंभों की वजह से मेरा घर बनता है।' अपनी फैमिली की बातों को दोहराते हुए क्रिस्टल डिसूजा यह भी लिखा- 'जैसे कि वह कहते हैं कि घर केवल एक जगह नहीं बल्कि इसमें भावनाएं भी जुड़ी होती हैं, जोकि मैं इनके साथ मेहसूस करती हूं। मैं बिना शर्त इनसे प्यार करती हूं। शुक्रिया सबसे बेहतर परिवार होने के लिए।' अपने इस फोटो के साथ क्रिस्टल डिसूजा ने एकता कपूर को भी टैग किया है।
A post shared by Krystle D'souza (@krystledsouza) on
गौरतलब है कि क्रिस्टल डिसूजा के इस फोटो पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कमेंट पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें भाई और भाभी को लेकर ताने भर कमेंट किए तो किसी ने भद्दी भाषा का भी प्रयोग किया। वहीं सोशल मीडिया पर अपने परिवार के बचाव में खड़ी क्रिस्टल डिसूजा ने उन ट्रोलर्स को जमकर जवाब भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो क्रिस्टल डिसूजा जल्द ही एकता कपूर के अपकमिंग शो 'होम' में नजर आने वाली हैं। इस शो का वह जोर-शोर के प्रमोशन भी कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी फैमिली की फोटो को 'होम' शो को प्रमोट करने के लिए शेयर की थी, लेकिन उन्हें यह फोटो शेयर करना भारी पड़ा है।