कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड स्टार्स पर जमकर निशाना साधते नजर आते हैं। शायद ही ऐसा को सितारा हो जिस पर केआरके ने टिप्पणी न की हो। वह न सिर्फ बॉलीवुड को खरी-खोटी सुनाते हैं, बल्कि कई बार स्टार्स की खिंचाई करते भी नजर आते हैं। इस समय बॉलीवुड की एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही हैं, यहां तक कि कई मेगा बजट फिल्मों को अपनी कमाई भी निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद से केआरके को एक और मौका मिल गया है जिसका वह बखूबी फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। आज केआरके ने बॉलीवुड के कब्रिस्तान की तस्वीर शेयर की है और करण से लेकर आमिर, शाहरुख सभी का मजाक उड़ाया है।
KRK: केआरके ने बनाया बॉलीवुड का कब्रिस्तान, तस्वीर में रहम की भीख मांगते दिखे करण जौहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन