कमाल आर खान यानी केआरके सोशल मीडिया पर कई बार बॉलीवुड के निर्माताओं से लेकर अभिनेता और अभित्रियों पर तंज कसते नजर आते हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब केआरके ने अपने नए ट्वीट से एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बॉलीवुड को कटघरे में खड़ा किया है और सुशांत के श्राप का शिकार बताया है। इसी के साथ कमाल आर खान ने बॉलीवुड को संयुक्त हवन तक करने व भगवान से माफी मांगने की सलाह भी दे डाली है।
KRK: केआरके ने बॉलीवुड पर फिर कसा तंज, बोले- सुशांत सिंह राजपूत के श्राप का शिकार...
कमाल आर खान ने बॉलीवुड को बताया सुशांत सिंह राजपूत के श्राप का शिकार
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "मुझे पहले विश्वास नहीं था। लेकिन अब मुझे यह भी विश्वास हो रहा है कि बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत के श्राप का शिकार है। पूरे बॉलीवुड को एक संयुक्त हवन करना चाहिए और भगवान से क्षमा मांगनी चाहिए। उन्हें भगवान से वादा करना चाहिए कि वे भविष्य में सुशांत और मुझ जैसे बाहरी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।"
पहले भी लगाया था धमकाने का आरोप
बता दें कि इससे पहले भी केआरके सुशांत को लेकर बॉलीवुड पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बॉलीवुड वालों ने जैसे सुशांत सिंह राजपूत को बुली किया वैसे ही मेरे साथ कर रहे हैं और मुंबई छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सुशांत सिंह भी मुंबई छोड़ना चाहते थे और डर के चलते कहीं और सेटल होना चाहते थे, लेकिन मैं नहीं मरूंगा और अकेले पूरे बॉलीवुड से लड़ूंगा।
Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम
विवादित ट्ववीट्स की वजह से जाना पड़ा था जेल
केआरके अपने बयानों की वजह से कई बार विवादों में भी फंस जाते हैं। हाल ही मे उनक अपने कुछ पुराने ट्वीट्स के चलते जेल भी जाना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने दावा किया था कि लॉकअप में वह दस दिनों तक बिना पानी के रहे थे और इस वजह से उनका दस किलो वजन भी घट गया है।
Badshah: चुपके-चुपके इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं बादशाह, एक साल बाद हुआ खुलासा