{"_id":"5fe2e450a98c053f5e541048","slug":"krishna-shroff-opens-up-eban-hyams-says-she-is-still-touch-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने ब्रेकअप के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने ब्रेकअप के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों कृष्णा अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स से ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एबन की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं जिसके बाद फैंस को पता चला कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि कृष्णा ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की अब पहली बार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
कृष्णा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कहा कि ‘मुझे इस बात की खुशी है कि अब मैं सिर्फ अपने आप पर और अपने काम पर ध्यान दे सकती हूं। कोई भटकाव और ड्रामा नहीं है जो कि एक रिश्ते में होने लगता है।‘ एबन से अलगाव के सवाल पर कृष्णा कहती हैं कि ‘कई चीजें थीं जिसकी वजह से ऐसा हुआ लेकिन मैं इसे बहुत निजी रखना चाहती हूं। हमें अहसास हुआ कि एक रिश्ते में रहने के बजाय हम दोस्त रहें तो ज्यादा बेहतर है।‘
कृष्णा आगे कहती हैं ‘फिलहाल वह एबन के साथ ज्यादा टच में नहीं हैं। मुझे अपने एक्स के साथ दोस्ती रखने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई है।‘ पिछले दिनों कृष्णा की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह इंटरनेट सेंसेशन साल्ट बेई साथ नजर आई थीं। रिलेशनशिप में आने के सवाल पर कृष्णा ने कहा, ‘अभी तो मेरे ब्रेकअप को एक ही महीना हुआ है। मैं खुद को वक्त देना चाहती हूं और एंजॉय करना चाहती हूं।‘
बता दें कि कृष्णा ने साल्ट बेई के साथ जो तस्वीर साझा की थी उसमें वह उन्हें किस करती हुई नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। कृष्णा श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा- 'बेई का समय'।
कृष्णा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड एबन ने भी उनकी और साल्ट बेई की तस्वीर पर कमेंट किया, जो काफी चर्चा में हैं। एबन ने अपने कमेंट में लिखा, 'डैंग तुम बहुत जल्द आगे बढ़ गई'। कृष्णा की तस्वीर और एबन के कमेंट ने तस्वीर को चर्चा में ला दिया और कयास लगाए जाने लगे कि कृष्णा ने साल्ट बेई को डेट करना शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।