बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' भारत में सबसे लोकप्रिय चैट शो में से एक है। हिंदी फिल्म हस्तियों से लेकर दक्षिण फिल्म सितारों तक, कई लोगों ने इस प्रसिद्ध और विवादास्पद सोफे की शोभा बढ़ाई है। पिछले सीजन के दौरान निर्देशक करण जौहर का यह शो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया था। जिसके कारण इसे कुछ समय के लिए ऑफ-एयर कर दिया गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता शो के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं।
Koffee With Karan: शुरू होने जा रहा है 'कॉफी विद करण' का नया सीजन, पहली बार साथ नजर आ सकते हैं आलिया-रणबीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन