करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण का नया एपिसोड रिलीज हो गया है। इस शो में फिल्म 'फोन भूत' की स्टार कास्ट नजर आई है। सिद्धांत चतुर्वेदी, कटरीना कैफ और ईशान खट्टर इस शो में नजर आए। हर बार की तरह इस बार भी शो में खूब बातें हुई और कई बातों का खुलासाा हुआ। वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा तो खुद करण जौहर ने किया। करण ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इलियाना डिक्रूज और कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल डेटिंग कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में करण जौहर ने अपने शो में इलियाना का कटरीना के परिवार से कनेक्शन बताया है।
2 of 4
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विकी कौशल के मालदीव वेकेशन के दौरान इलियाना और सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल की तस्वीरें सामने आई थीं। कटरीना कैफ का जन्मदिन मनाने के लिए इलियाना उनके दोस्तों के साथ शामिल हुई थीं। इस दौरान कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ, दोस्त शरवरी वाघ, सनी कौशल और मिनी माथुर भी मौजूद थे। जिसके बाद अफवाहें उड़ीं कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उस फोटो के बाद मामला ठंडा हो गया था। लेकिन कॉफी विद करण में एक बार फिर इस बारे में चर्चा शुरू हो गई।
3 of 4
इलियाना डिक्रूज अपने गर्ल गैंग के साथ
- फोटो : Instagram
दरअसल कॉफी विद करण में करण जौहर ने कहा- मालदीव ट्रिप की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं और मैं अपने दिमाग में समझ रहा था कि मैंने इन दोनों को पहली बार साथ में देखा है और फिर मैं समझ गया कि सब बहुत जल्दी से आगे बढ़ गया। करण जौहर की बात सुनकर कटरीना हंसने लगती हैं और कहती हैं कि करण अपने आस-पास काफी चीजों को नोटिस कर लेते हैं। हालांकि उस तस्वीर पर कटरीना कैफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इलियाना और सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल की डेटिंग की खबरों के साथ ईशान खट्टर के ब्रेकअप को लेकर भी खुलकर बातें की गईं।
4 of 4
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान जब करण ने ईशान से पूछा कि क्या आपका ब्रेकअप हो चुका है। इस पर ईशान ने अनन्या का नाम लिए बिना बताया कि वह इस समय सिंगल हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं आशा करता हूं कि मैं और अनन्या जिंदगी भर अच्छे दोस्त रहेंगे। इस शो में कटरीना कैफ भी विकी कौशल के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बोलती नजर आईं।