करण जौहर के लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 8' का आज यानी 26 अक्तूबर, 2023 से आगाज हो रहा है। इस शो में शामिल होने वाले पहले मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं। शो के प्रोमो ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी कड़ी में करण जौहर अपने हालिया बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। चैट शो का यह सीजन काफी दिलचस्प मालूम हो रहा है। वहीं, करण जौहर ने सेलिब्रिटी कपल से चैटिंग के दौरान लव ट्राइएंगल पर आधारित फिल्म में दीपिका और रणवीर के साथ तीसरे स्टार को कास्ट करने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है।
Koffee With Karan 8: दीपिका-रणवीर और रणबीर संग इस फिल्म का रीमेक बनाएंगे करण जौहर, बयान ने बढ़ाई हलचल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:17 AM IST
सार
करण जौहर वर्ष 1964 की एक ब्लॉकबस्टर लव ट्राइएंगल पर आधारित फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं। वहीं, फिल्ममेकर ने इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को साथ कास्ट करने की बात कहकर सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन