बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ बहुत कम समय में अपनी फिल्मों के जरिए लोगों पर गहरी छाप छोड़ चुके हैं। वह अब तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। फिल्मों में दमदार एक्शन करने के लिए मशहूर टाइगर हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने बारे में खुलकर कई बातें बताईं।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान टाइगर ने कई राज से पर्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी रिलीज फिल्म की असफलता के बाद वह काफी ज्यादा डिप्रेस हो गए थे। करण ने जब टाइगर से पूछा कि उनका हालिया सबसे बड़ा सेटबैक क्या था? इस पर टाइगर ने 'हीरोपंती 2' का नाम लिए बिना कहा कि मैं बहुत दुखी हो गया था। खुद को डिप्रेस्ड महसूस कर रहा था। जो मुझे पसंद है मैं वही करना पसंद करता हूं। मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने बहुत बलिदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे ज्यादा दोस्त नहीं हैं। जब कभी मैं डिप्रेस्ड होता हूं तो काफी ज्यादा खाता हूं। मैं इमोशनल ईटर हूं।
3 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर की ये बातें सुनकर वहां मौजूद कृति सेनन हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म 'गणपत' की शूटिंग के दौरान उन्हें एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि टाइगर डिप्रेशन में हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह चीजों को अच्छे से मास्क करके रखते हैं। बता दें कि टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती 2' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के एक गाने में कृति सेनन भी उनके साथ नजर आई थीं।
4 of 4
कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दोनों एक्टर्स ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक साथ फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन साबिर खान ने किया था। लोगों को टाइगर और कृति की यह फिल्म काफी पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था।