फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में इस बार के मेहमान होंगे अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री कृति सेनन। बता दें कि यह शो के इस सीजन का 9वां एपिसोड है। शो का प्रोमो जारी हो गया है, जो काफी मजेदार है। बता दें कि करण जौहर अपने शो में सेलेब्स की पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर सवाल पूछते हैं। वह अपने इस बार के मेहमानों से भी सवाल पूछते नजर आए। प्रोमो में इसकी झलक देखने को मिली है।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर शो में इस बार के गेस्ट टाइगर श्रॉफ से पूछते नजर आए हैं कि उन्हें एक्टर रणवीर सिंह की किस बात से ईर्ष्या है? इस पर टाइगर ने तुरंत दीपिका पादुकोण का नाम लिया। इस पर करण जौहर हंस पड़े तो टाइगर ने कहा कि वो बहुत टैलेंटिड हैं। बहुत प्रिटी हैं।
3 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण जौहर इस बार शो में कृति सेनन से भी कई पर्सनल सवाल पूछते नजर आएंगे। शो के दौरान करण जौहर कृति से उनके करियर पर बात करते नजर आए और एक्ट्रेस से उनके पहले ऑडिशन के बारे में पूछा कि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था? इस पर कृति ने जवाब दिया कि वह फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। बता दें कि कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था।
4 of 4
कृति सेनन-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान कृति सेनन ने यह भी साफ किया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को डेट क्यों नहीं किया? कृति ने कहा कि टाइगर बहुत ज्यादा फ्लिप होते हैं, इसलिए उन्होंने कभी एक्टर को डेट नहीं किया। बता दें कि यह शो आगामी बुधवार को रात 12 बजे डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर प्रसारित होगा। शो का प्रोमो करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'खूब सारी हीरोपंती, बातचीत और हंसी-मजाक'।