कॉफी विद करण में अक्सर बड़े-बड़े खुलासे होते हैं, जिनसे हर कोई हैरान रह जाता है। अक्सर ये खुलासे शो में आने वाले सेलेब्स करते हैं, लेकिन इस बार करण जौहर का एक बड़ा राज सामने आया है। इसका खुलासा खुद शो के होस्ट यानी करण जौहर ने ही किया। दरअसल, करण जौहर ने एक बार प्लेन में सेक्स करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके चक्कर में ऐसा कांड हो गया कि वह आज तक तौबा-तौबा करते नजर आते हैं। क्या है पूरा मसला, जानते हैं इस रिपोर्ट में...
2 of 4
कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
रैपिड फायर राउंड में टाइगर श्रॉफ को फंसाने की कोशिश
बता दें कि कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी टाइगर श्रॉफ आए थे, जिनसे करण जौहर ने कई अतरंगी सवाल भी पूछे। दरअसल, रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ से शारीरिक संबंधों को लेकर सवाल पूछा। करण जौहर का सवाल था कि उस सबसे अजीब जगह के बारे में बताओ, जहां उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए हों। इस पर टाइगर श्रॉफ ने प्लेन के टॉयलेट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि यह अजीब है, लेकिन हवा की ऊंचाइयों में ऐसा करना काफी रोमांचक होता है।
3 of 4
करण जौहर, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर करण जौहर ने खोला अपना राज
टाइगर श्रॉफ के इस जवाब के बाद करण जौहर हैरान रह गए। वह बोले कि तुम भी माइल हाई क्लब (एयरक्राफ्ट में शारीरिक संबंध बनाने वाला ग्रुप) में शामिल हो। पता नहीं लोग कैसे यह कारनामे को अंजाम दे देते हैं। मैंने भी जबर्दस्त कोशिश की थी, लेकिन भारी-भरकम होने की वजह से दिक्कत हो गई थी और लू भी इतना बड़ा नहीं था। मैं तो लगभग पकड़ा ही गया था। बस कांड होते-होते बचा।
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : Instagram
पहले भी बड़े खुलासे कर चुके हैं करण जौहर
बता दें कि करण जौहर अपने बारे में पहले भी कई खुलासे कर चुके हैं। ऐसा ही एक किस्सा रियलिटी शो हुनरबाज के दौरान का है। उस वक्त करण जौहर ने बताया था कि कभी खुशी कभी गम के गाने सूरज हुआ मध्यम की शूटिंग के दौरान उनका पेट गड़बड़ा गया था। उस वक्त वह ऐसी जगह पर थे, जहां टॉयलेट नहीं था। ऐसे में वह एक स्टैच्यू के नीचे चले गए, लेकिन उसी वक्त हॉलीवुड फिल्म के कुछ क्रू मेंबर्स लोकेशन खोजते-खोजते वहां पहुंच गए। उस दौरान करण जौहर ने हाथ जोड़कर अपनी लाज बचाई थी।