बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने लुक्स को और खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। इनमें से कई अभिनेत्रियों ने इस बात को सार्वजनिक रुप से स्वीकार भी किया था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसमें साकी गर्ल कोइना मित्रा क नाम भी शामिल हैं जिनके सर्जरी के खूब चर्चे हुए थे। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर अपनी बात साझा की है।
2 of 5
Koena Mitra
- फोटो : file photo
फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कोइना मित्रा ने कहा कि उन्हें अपनी सर्जरी की बात मीडिया से करने का पछतावा है। कोइना ने कहा कि, 'मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने अपने नाक की सर्जरी की बात सार्वजनिक तौर पर कही'।
3 of 5
koena mitra
- फोटो : social media
आगे उन्होंने कहा कि, 'मेरी इस बात को साझा करने का नतीजा ये हुआ कि लोगों ने इसका मजाक बना दिया। वो( मीडिया) इस लायक नहीं थे कि उन्हें मेरा कोई बयान मिले। वो मेरी बोल्डनेस के काबिल नहीं थे और इसलिए उन्होंने इसका तमाशा बना दिया'।
कोइना मित्रा ने कहा कि, 'सर्जरी का हर किसी पर अलग अलग असर दिखाई देता है। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि मेरी त्वचा इतनी संवेदनशील है। मेरे चेहरे पर सूजन हो गई थी'। उन्होंने कहा कि, 'हमारे इंडस्ट्री में सर्जरी सभी करवाते हैं लेकिन कोई भी खुलकर इस पर बात नहीं करता है'।
5 of 5
koena mitra
- फोटो : social media
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, '40-50साल की उम्र में जब बॉलीवुड के सितारों के चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखाई देती या उनके बाल लहराते नजर आते हैं, तो कोई उनसे ये सवाल नहीं करता कि ये कैसे हुआ? बता दें कि कोइना को फिल्म 'मुसाफिर' के गाने 'साकी साकी' से काफी शोहरत मिली थी। हालांकि वो बॉलीवुड में सफल करियर नहीं बना पाईं। वो काफी समय से फिल्मो से दूर हैं। पिछली बार कोइना मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आईं थीं।