माता-पिता बनना किसी के लिए भी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में उठाना और उसके भविष्य को संवारने के लिए किसी भी हद तक चले जाना, यह बस माता-पिता ही कर सकते हैं। वो अपने बच्चों को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे भी हैं, जो सिंगल पैरेंट्स हैं और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों से मिलवाने वाले हैं।
Single Parent: ये हैं बॉलीवुड के सिंगल पैरेंट्स, जो अकेले ही बखूबी निभा रहे अपने बच्चों की जिम्मेदारी
करण जौहर
हाल ही में करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर बी टाउन के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री से जुड़े सभी सितारे पहुंचे थे। करण एक बेहतरीन फिल्म निर्माता और निर्देशक ही नहीं, एक अच्छे पिता भी हैं। 2017 में करण ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का स्वागत किया था। करण दोनों की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में बिना शादी के अपनी बड़ी बेटी रेने को गोद लिया था। इसके दस साल बाद सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी अलीजे को गोद लिया। सुष्मिता का मानना है कि दोनों बेटियों को गोद लेना उनका अब तक का सबसे अच्छा फैसला था। वह अक्सर ही अपनी बेटियों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनकी बॉन्डिंग भी दिखाई देती हैं।
तुषार कपूर
तुषार कपूर ने 2016 में सरोगोसी के माध्यम से अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। तुषार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं शादी तो बाद में भी कर सकता हूं लेकिन फैमिली स्टार्ट करने के लिए मैं देर नहीं करना चाहता था और ऐसे में मैंने सिंगल पैरेंट बनने का फैसला लिया।
अपने भाई तुषार की तरह एकता कपूर ने भी सरोगेसी का सहारा लिया और 2019 में मां बन गईं। एकता सिंगल पैरेंट बनने के बाद से काफी खुश हैं और अक्सर ही अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।