फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज 37वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में आने से पहले सनी लियोनी पोर्न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चहेरा रह चुकीं हैं। जिंदगी के 36 साल पूरे कर चुकीं सनी लियोनी की जिंदगी में कई रंग रहे हैं। इन रंगों को कुछ इंटरव्यू के जरिए खुद सनी लियोनी ने भी कई बार उजागर किया है। उन्होंने अपनी जिंदगी के बहुत ही खास किस्से के बारे में बताया है। सनी ने बताया कि कैसी उन्हें पहली बार प्यार हुआ और किस तरह से उनके पिता ने उन्हें पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। सनी लियोनी की जन्मदिन पर आज हम आपको बताते हैैं उनकी जिंदगी के इस खास किस्से के बारे में....
सनी का दिल पहली बार तब टूटा था जब उनका परिवार मिशिगन से कैलिफोर्निया शिफ्ट हुआ था। उनका परिवार एक साल तक अमेरिका के मिशिगन में रहा था। इस दौरान सनी लियोनी की मुलाकात एक हैंडसम लड़के से हुई। पहली बार सनी को किसी से प्यार हुआ था। सनी ने बताया कि उनका यह ब्वॉयफ्रेंड हर रोज उनके लिए लव-लेटर लिखता था। सनी का यह बिल्कुल कम उम्र का प्यार था।
दोनों की जिंदगी में सबकुछ सही चल रहा था। सनी ने बताया कि 'रोमियो और जूलियट' का नाटक देखने के बाद उन दोनों ने पहली बार किस किया था। वह सनी का पहला अद्भुत अनुभव था। सनी को जब पता चला कि उस जगह को छोड़कर जाना है तो उनका दिल टूट गया था। सनी ने बताया कि वो लड़का बहुत हॉट और हैंडसम था लेकिन सनी के माता-पिता उससे नफरत करते थे।
जानें से पहले वह आखिरी बार उससे मिल रही थीं तभी उनके पिता ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। वह सनी के लिए बहुत बुरा हादसा था। एक बार वह बड़े से हॉल के कॉर्नर में ब्वॉयफ्रेंड की गोद में बैठीं थी। दोनों इंटीमेट हो रहे थे कि उनके पिता आ गए। सनी को ऐसे देख उनके पिता ने उन्हें खूब डांटा था।
यह पहली बार नहीं है जब सनी लियोनी ने अपनी निजी जिंदगी पर इतना खुलकर बोला है। इससे पहले भी सनी ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार किस किया था और 16 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार सेक्स किया था। इन दिनों सनी लियोनी अपनी बायोपिक पर काम कर रहे हैं। वह इसके जरिए अपनी जिंदगी के और भी कई खुलासे करेंगी।