बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। वो 37 साल के हो गये हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में पैदा हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है।फिल्मों में अभिनय करने से पहले वो वीडियो जॉकी थे। उन्हें फिल्म 'विकी डोनर' से खासा पहचान मिली थी। अपने अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्म फेयर अवॉर्ड से लेकर तमाम पुरस्कार मिले हैं। उनका नाम भारत के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले अभिनेताओं में शामिल है। साल 2020 में टाइम मैगजीन ने आयुष्मान खुराना को दुनिया के 100 प्रभावित करने वाले शख्सियतों की श्रेणी में रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति और साल की कमाई क्या है? इसके अलावा आयुष्मान खुराना को किन गाड़ियों का शौक है।
आयुष्मान खुराना: हर साल 6 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं अभिनेता, जानिए कुल संपत्ति, इन गाड़ियों के हैं शौकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन