सिर्फ पुरुष ही कॉमेडी कर सकते हैं...जैसी रुढ़िवादी मानसिकता को तोड़ने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरीं। भारती अपनी कॉमेडी के चलते हर किसी की फेवरेट बन चुकी हैं। ऐसे में इस साल भारती का नाम ड्रग्स मामले में सामने आने से फैंस को काफी हैरानी हुई है। भारती और उनके पति हर्ष पर गांजे के सेवन का आरोप था और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें और हर्ष को जमानत मिल चुकी है।
2 of 6
भारती सिंह
- फोटो : Social Media
भारती की कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है। पुरुषों से भरे मंच पर भारती ने लोगों को हंसाया भी है और अपना नाम भी कमाया है। लॉफ्टर क्वीन कहीं जाने वाली भारती आज घर-घर में फेमस हैं। 36 साल की भारती आज करोड़ों के बंगले की मालकिन हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं थी।
3 of 6
भारती सिंह
- फोटो : Instagram
भारती का बचपन बेहद ही तंगहाली में गुजरा था। अपनी मां और भाई-बहनों के साथ भारती एक ही कमरे में रहती थी। उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष झेला, लेकिन कभी हार नहीं मानी और आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। कभी एक कमरे में पूरे परिवार के साथ रहने वाली भारती आज एक शानदार घर में रहती हैं। उनके घर को एक मशहूर डिजाइनर ने डिजाइन किया है।
4 of 6
भारती सिंह
- फोटो : Instagram
कुछ समय पहले ही भारती ने नया घर लिया है, जिसमें दो बेडरूम हैं। भारती के इस घर में दीवारों के रंग बेहद ही खास हैं। उनका डाइनिंग एरिया और सिटिंग एरिया एल शेप का है। उन्होंने अपने घर को बेहद ही शानदार ढंग से बनवाया है। इतना ही नहीं भारती के पास कई कीमती गाड़ियां हैं जिसमें ऑडी से लेकर मर्सिडीज शामिल है।
5 of 6
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि भारती ने राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत कॉमेडी सर्कस से हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता अचानक से प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग कर लीं। हर्ष भारती का बेहद ख्याल रखते हैं। कमाई और शोहरत के मामले में भारती हर्ष से कहीं ज्यादा आगे हैं, लेकिन हर्ष ने इस बात का असर कभी भी अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया।