दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी उनके फैन्स के लिए किसी नेशनल इवेंट से कम नहीं है। शादी अगले महीने दीवाली के एक हफ्ते बाद (14 और 15 नवंबर) होगी। लेकिन इससे पहले दीपिका ने शादी को लेकर अपनी बड़ी इच्छा जाहिर की है... आइए जानते हैं आखिर क्या चाहतीं हैं बॉलीवुड की पद्मावती...
बता दें कि हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह भी शादी को लेकर उतनी उत्साहित है जितनी एक लड़की होती है। लेकिन जब दीपिका से शादी के बाद जिंदगी में आने वाले बदलावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह शादी के बाद बदल जाएंगी। साथ ही दीपिका ने अपने पसंदीदा कपल की बात पर भी बड़ी बात कही। दरअसल, दीपिका ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा 'मैं अपने मम्मी-पापा की बड़ी फैन हूं और चाहती हूं कि मेरी भी मैरिड लाइफ मम्मी-पापा जैसी ही हो।'
खबर यह भी है कि शादी के बाद दीपवीर लंबे हनीमून पर नहीं जाएंगे। क्योंकि इसका कारण रणवीर सिंह हैं। बता दें कि वह छोटा हनीमून ट्रिप रखेंगे और जल्द आकर अपनी फिल्म सिम्बा की शूटिंग जारी करेंगे। इस फिल्म को एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी बना रहे हैं।
ऐसे में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने भी बेटी की शादी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि शादी को लेकर जमाना बहुत बदल चुका है क्योंकि आजकल बच्चे ही सारी प्लानिंग कर खुद पूरा जिम्मा उठा लेते हैं मां-बा को तो बस साथ ही देना होता है।
5 of 5
DEEPIKA RANVEER
- फोटो : SELF
आखिर में आपको बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला से दोनों की प्रेमलीला की शुरुआत हुई थी। चार साल चले अफेयर के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लेकर अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों की अफेयर की सबसे खास बात यह रही है कि दोनों ने अपने रिश्तों पर हमेशा खुलकर बोला है।