बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना को 'घटिया एक्टर' करार दे दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने उनके परिवार से माफी मांगी और कहा था कि मैं उनकी भावनाओं को आहत करना नहीं चाहता था। इस बयान के बाद नसीरुद्दीन शाह की काफी आलोचना हुई थी और गीतकार जावेद अख्तर ने कहा था, नसीरुद्दीन शाह को कामयाब लोग पसंद नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सुना कि वे किसी कामयाब शख्स की तारीफ कर रहे हों। वे दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक सबको कोस चुके हैं।
उनकी इस बात से राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना भी नाराज हो गई थी और उन्होंने उनसे कहा था, यदि आप किसी जिंदा शख्स की इज्जत नहीं कर सकते, तो कम से कम इस दुनिया से जा चुके शख्स की तो कर ही सकते हैं। इसके बाद नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना के परिवार से माफी मांगी थी। सलीम खान ने भी नसीरुद्दीन शाह के बयान पर एतराज जताया था। उन्होंने कहा था, राजेश खन्ना अपने जमाने में सबसे लोकप्रिय थे। उनके घर के बाहर जितनी भीड़ हुई उतनी मैंने कहीं नहीं देखी।' वे अपने जमाने के पहले और आखिरी सुपरस्टार थे।
2 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
यह था पूरा मामला?
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक इंटरव्यू में 70 के दशक को औसत दर्जे की हिंदी फिल्मों की शुरुआत का दशक बताया था। उन्होंने कहा, हिंदी फिल्मों में साहित्यिक चोरी के शुरू होने की शुरुआत 70 के दशक में शुरू हुई- संगीत, पटकथा लेखन, कहानी, एक्टिंग से लेकर सबकुछ चोरी का था।
3 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Social Media
नसीरुद्दीन ने कहा था कि वास्तव में 70 का ही दशक था जब औसत फिल्मों का निर्माण शुरू हुआ। यह वही समय था जब राजेश खन्ना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।उनकी तमाम सफलताओं और स्टारडम के बावजूद मैं उन्हें एक घटिया एक्टर मानता हूं। मैं जब भी उनसे मिला वह मुझे बौद्धिक तौर पर भी सबसे कम जागरुक लगे।
4 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि 70 के दशक में कंटेट पर सबसे कम काम हुआ। हर चीज के स्तर में काफी गिरावट आई थी। फिल्में रंगीन जरूर थी। लेकिनआपको किसी स्टोरी की जरूरत ही नहीं थी। यह ट्रेंड जारी है और मुझे लगता है कि मिस्टर खन्ना का इससे काफी कुछ लेना देना है, क्योंकि वह उन दिनों वह भगवान थे।
5 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Social Media
राजेश खन्ना पर नसीरुद्दीन के इस बयान से इंडस्ट्री में काफी हंगामा मचा था और उनकी पत्नी डिंपल खन्ना ने भी कड़ा एतराज जताया था। सलीम खान का कहना था कि उन्हें एक साधारण एक्टर कहने वाले को पता होना चाहिए कि बिना किसी एक्सट्राऑर्डिनरी टैलेंट के कोई इतनी ऊंचाइयों पर नहीं पहुंच सकता।