जबरदस्त गायिकी और कॉमिक टाइमिंग के धनी किशोर कुमार का 4 अगस्त को जन्मदिन है। किशोर कुमार बॉलीवुड के ऐसे गायक थे जो कि हर गाने को अलग ही अंदाज में गाते थे और उनका यही अंदाज लोगों का दिल जीत लेता था। किशोर कुमार की हिंदी सिनेमाजगत में क्या जगह थी इसका अनुमान आप उनके गाए हुए आखिरी गाने की नीलामी की कीमत से लगा सकते हैं। साल 2012 में किशोर कुमार का गाया हुआ आखिरी गाना 15.6 लाख में बिका था। गाने की नीलामी दिल्ली में आयोजित ओशियन सिनेफन द्वारा की गई थी। तो चलिए किशोर कुमार के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खांडवा में हुआ था वह बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते थे। किशोर कुमार का असली नाम अभस कुमार गांगुली था जिसे हिंदी सिनेमा में आने के बाद बदलकर उन्होंने किशोर कुमार कर लिया था।
किशोर कुमार की पहली नौकरी बॉलीवुड में बतौर कोरस सिंगर थी। इस फिल्म का नाम 'बॉम्बे टॉकीज' था। इस फिल्म में किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने भी काम किया था।
किशोर कुमार की बतौर एक्टर पहली फिल्म 'शिकारी' थी जो कि साल 1946 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किशोर कुमार के भाई मुख्य किरदार में थे।
किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमागजत में कई सारे फेमस गाने गाए हैं। गायिकी के अलावा किशोर कुमार ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। किशोर कुमार का पहला गाना 'मरने की दुआएं क्यों मांगू' था जो कि उन्होंने फिल्म 'जिद्दी' के लिए गाया था।