बॉलीवुड से दूर इन दिनों किम शर्मा अपनी लव लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। किम को अक्सर उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ देखा जाता है। शुरुआत में तो इन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाया लेकिन आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर दिया।
किम का स्टेटस इस बात का गवाह है कि वह अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस हैं। कुछ समय पहले ही किम शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हर्षवर्धन राणे को किस करती हुई दिख रही हैं।

3 of 5
Kim Sharma
- फोटो : Instagram
बता दें, कि यह पहली बार नहीं है जब इन लव बर्ड्स को इतने रोमांटिक मूड में देखा गया है। हाल ही में इन दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था जहां पर किम हर्षवर्धन के किस करती हुई नजर आई थी।
4 of 5
kim sharma Harshvardhan Rane
- फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले हर्षवर्धन राणे के जन्मदिन पर किम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की। किम शर्मा ने लिखा था - 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेबी।' वहीं हर्षवर्धन ने भी किम की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें वंडर वूमन कहकर बुलाया। इन तस्वीरों के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को कुबूल किया था।
हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह 'पलटन' में भी नजर आए। किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं।