बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर के किरदार में दिखाई देंगे और वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
इसके अलावा रणवीर सिंह के पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' भी है। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आने वाली हैं। इसी बीच 'गली ब्वॉय' का नया पोस्टर सामने आया है।
शेयर किए गए पोस्टर में जैकेट पहने हुए एक शख्स दिखाई दे रहा है। जैकेट के ऊपर 'गली ब्वॉय' लिखा हुआ है। रणवीर सिंह ने फिल्म का ये लुक ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'आएगा..गली ब्वॉय.. जोया अख्तर'
इससे पहले रणवीर सिंह ने अपना और आलिया भट्ट का लुक शेयर किया था। 'गली ब्वॉय' की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रणवीर स्ट्रीट रैपर की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म साल 2019 के वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी।