भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को कोई भी गाना आते ही इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों भी खेसारी लाल अपने नए गाने 'दो घूंट' को लेकर सुर्खियों में आ गए है। खेसारी लाल का नया गाना 'दो घूंट' रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही फैंस के बीच ये हिट हो गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के इस गाने के साथ ही अगर किसी बात की चर्चा हो रही है तो वो हैं इस गाने में उनके अपोजिट एक्ट्रेस। 'दो घूंट' गाने की एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती ने फैंस का दिल लूट लिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो एक्ट्रेस जिसने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है।
2 of 5
bhojpuri Actress Namrata Malla Zenith
- फोटो : insta/namritamalla
खेसारी लाल यादव के गाने 'दो घूंट' में अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल लूटने वाली एक्ट्रेस का नाम नम्रता मल्ला है। सोशल मीडिया पर भी नम्रता काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें को सोशल मीडिया पर नम्रता के एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
3 of 5
Actress Namrata Malla Zenith
- फोटो : insta/namritamalla
खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला के गाने 'दो घूंट' के रिलीज होने के कुछ ही दिनों में 16 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है। इस गाने में फैंस के होश उड़ाने वाली नम्रता मल्लाा एक मॉडल होने के साथ ही फेमस डांसर भी हैं। उन्हें उनकी बेली डांसिंग के लिए जाना जाता है।
4 of 5
Actress Namrata Malla Zenith
- फोटो : insta/namritamalla
खेसारी लाल यादव की म्यूजिक वीडियो में नम्रता की दिलकश अदाओं के जलवे देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यहां तक की एक यूजर ने तो तारीफ करते हुए उन्हें कोहिनूर भी कह दिया। इसके अलावाा फैंस खेसारी लाल यादव की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ये जब भी गाते है दिल जीत लेते है भोजपुरी में हाकार मच जाता है। तो वहीं अन्य प्रशंसक भी खेसारी की जमकर तारीफ करते दिखे।
5 of 5
Namrata Malla Zenith
- फोटो : insta/namritamalla
खेसारी लाल यादव का ये गाना हिंदी गाने दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने को इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था। फैंस को इस गाने में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की कैमिस्ट्री खूब पसंद आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे भी खेसारी लाल नम्रता के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।