भोजपुरी फिल्मों की ब्यूटी क्वीन काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में हैं। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ।
खेसारी लाल यादव बीते साल खत्म हुए बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी। इस फिल्म के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे।
3 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : Instagram
11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग और सिंगिग में करियर बनाने से पहले वह क्या करते थे। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। खेसारी उनसे बहुत प्यार करते हैं।
4 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : social media
खेसारी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कहा था कि शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। चंदा से शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई। खेसारी लाल यादव के दो बच्चे हैं। आज खेसारी के पास वो सबकुछ है जिसके लिए कभी वो तरसते थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह ना सिर्फ एक ऐक्टर बल्कि एक बेहतर सिंगर और डांसर भी हैं।
5 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : file photo
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दोनों एक-दूसरे को कभी इंटरव्यू तो कभी वीडियो शेयर कर भला-बुरा कहते दिखाई दे रहे हैं। खेसारी के आरोपों के बाद काजल राघवानी ने जवाब दिया और फिर खेसारी ने उसका पलटवार भी किया।