{"_id":"5e1949d28ebc3e8791706240","slug":"khatron-ke-khiladi-season-10-promo-karishma-tanna-share-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 का प्रोमो हुआ शूट, कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट भी आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 का प्रोमो हुआ शूट, कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट भी आई सामने
Sat, 11 Jan 2020 09:36 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi
- फोटो : social media
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' पिछले सारे सीजन में हिट साबित हुआ है । इसीलिए हर साल मेकर इस शो का नया सीजन लेकर आते हैं । 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के विनर पुनीत पाठक थे । पुनीत एक डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं । अब 'खतरों के खिलाड़ी' का 10वां सीजन जल्द प्रसारित होने वाला है ।
Karishma Tanna
- फोटो : instagram
इस शो में पहली बार टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भाग लेने जा रही हैं । हाल ही में करिश्मा ने शो का प्रोमाे शूट किया है । प्रोमाे सामने आ चुका है । करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 के प्रोमो शूट की तस्वीर शेयर की है । इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'मुझे वापस स्कूल ले चलो...प्लीज ।'
Karishma Tanna
- फोटो : twitter
इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 की शूटिंग बुल्गारिया में हुई है । अब इसके कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं । बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, अमृता खानविलकर, आरजे मलिष्का, रानी चटर्जी, करन पटेल, अदा खान, शिविन नारंग, धर्मेश येलांडे, तेजस्वी प्रकाश और बलराज सयाल इसमें हिस्सा लेंगे ।
View this post on Instagram
A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on
विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi
पिछले दिनों शो से कंटेस्टेंट के एविक्शन की खबर लीक हो गई थी । इसमें भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी का नाम सामने आया था । खबर थी कि रानी चटर्जी पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो चुकी हैं । शो की शूटिंग लगातार चल रही है लेकिन फिलहाल कोई जानकारी लीक नहीं हो पाई है ।
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 9
- फोटो : twitter
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग अर्जेंटीना में हुई थी । उस सीजन में श्रीसंत, विकास गुप्ता, जैन इमाम, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, रिदिमा पंडित, आदित्य नारायण, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और अविका गौर जैसे कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था ।