फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Biggest Booking: ‘बाहुबली’, ‘आरआरआर’, ‘वॉर’ सब पीछे, रिलीज से पहले 'केजीएफ 2' ने गाड़ा जीत का झंडा

Thu, 14 Apr 2022 07:29 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Apr 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Advance Booking Box Office Collection Day 1 Release date Story Review Predictions Cast & Crew
केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली’, आरआरआर, वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपनी अखिल भारतीय रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म की तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी दर्शकों के बीच भी इतनी जबर्दस्त मांग है कि इसे रिलीज करने के लिए स्क्रीन्स लगातार बढ़ाने पड़ रहे हैं। फिल्म ‘बीस्ट’ को हिंदी में रिलीज करने को लेकर हुए विवाद का फायदा भी फिल्म ‘केजीएफ 2’ को मिलता दिख रहा है। इसकी रिलीज में अब कुछ ही घंटे का समय शेष है और अब तक हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

KGF Chapter 2 Advance Booking Box Office Collection Day 1 Release date Story Review Predictions Cast & Crew
rrr, baahubali - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ को धो डाला
सिर्फ हिंदी फिल्मों की बात करें तो अब तक फिल्म ‘वॉर’ ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा 32 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का नंबर एडवांस बुकिंग में इस फिल्म के बाद आ है। सारी भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो ये तमगा 37 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ‘बाहुबली 2’ के नाम रहा और जिसे फिल्म ‘आरआरआर’ ने बीते महीने ही 58.73 करोड़ रुपये की कमाई करके ध्वस्त किया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ 2’ की एडवांस बुकिंग इस आंकड़े को भी पार कर गई है।

KGF Chapter 2 Advance Booking Box Office Collection Day 1 Release date Story Review Predictions Cast & Crew
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिर्फ एडवांस बुकिंग से कमा लिए 65 करोड़
फिल्म ‘केजीएफ 2’ अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होने वाली है। फिल्म ने सिर्फ सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग में ही नया रिकॉर्ड नहीं बनाया है बल्कि रिलीज से पहले फिल्म ने कुछ और रिकॉर्ड भी बना डाले हैं। रात 9 बजे तक की सूचना के मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने टिकटों की एडवांस बिक्री से कुल 65.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले बिकी टिकटों का किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ये नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Advance Booking Box Office Collection Day 1 Release date Story Review Predictions Cast & Crew
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहला शो सुबह 6 बजे से
टिकटों की इतनी भारी संख्या में एडवांस बिक्री को देखते हुए फिल्म ‘केजीएफ 2’ दिखाने वाले स्क्रीन्स लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक के अलावा अब गुजरात में भी फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे शुरू होने की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म ‘केजीएफ 2’ पहले दिन की कुल कमाई में भी फिल्म ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के पहले दिन कुल (ग्रॉस) 156 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Advance Booking Box Office Collection Day 1 Release date Story Review Predictions Cast & Crew
'केजीएफ' - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज से पहले बना डाले ये रिकॉर्ड
फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज से पहले सिर्फ एडवांस बुकिंग का ही नहीं बल्कि तमाम दूसरे रिकॉर्ड भी बना डाले हैं। ये फिल्म कर्नाटक राज्य में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनने जा रही है। अकेले बेंगलुरू शहर में फिल्म की 10 करोड़ रुपये की एडवांस टिकटें बिक चुकी हैं। किसी भी डब फिल्म के हिंदी में रिलीज होकर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड भी फिल्म ‘केजीएफ 2’ बनाती दिख रही है। अभी ये रिकॉर्ड फिल्म ‘बाहुबली 2’ के पास 41 करोड़ रुपये की कमाई के साथ है। हिंदी में रिलीज सारी फिल्मों के हिसाब से देखें तो भी फिल्म ‘केजीएफ 2’ के पहले दिन की कमाई के हिसाब से टॉप 3 में शामिल होने की उम्मीदें दिखने लग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed