चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने फैंस से लगातार कनेक्ट रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार फर्जी अश्लील तस्वीरों के जरिए परेशान किया जा रहा था जिसके बाद कविता ने बड़ा कदम उठाया है।
2 of 5
kavita kaushik
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर लगातार परेशान किए जाने के बाद कविता कौशिक इतनी दुखी हैं कि उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। कविता ने अपने दोस्तों और परिवारवालों से कहा कि वो उन्हें फेसबुक पर संपर्क करने की कोशिश ना करें।
फेसबुक अकाउंट डिलीट करने से पहले कविता कौशिक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'फेसबुक एक ऐसा माध्यम है जहां दोस्त भी अंजान लोगों से बहस करते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे देश चलाने के लिए सहयोगी एक राजनीतिक पार्टी तैयार कर रहे हैं। यह सब तो बदलेगा नहीं। यहां सभी एक दूसरे को खराब नजरों से देखते हैं खासतौर पर किसी एक्ट्रेस को।'
कविता ने आगे लिखा कि 'पिछले कई सालों से मैं ऐसी बातों से परेशान हूं। अब ऐसा लगता है कि सभी को अटेंशन चाहिए। ऐसे लोग मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं इसलिए मुझे लगता है कि मैं यहां फिट नहीं हूं। मेरे यहां से जाने के बाद आप कुछ भी बोल सकते हैं। बाय फेसबुक.. परिवार और दोस्तों। मस्त रहो।'
गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम पर बिकनी की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। भले ही कविता ने फेसबुक को छोड़ा हो लेकिन वो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अभी भी एक्टिव हैं।