महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से चल रही है और ऐसे में बीते दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
पांच खबरें: कटरीना कैफ हुईं कोरोना संक्रमित और अदालत ने पायल रोहतगी के खिलाफ दिए जांच के आदेश
मुंबई स्थित अंधेरी की मेट्रोपोलिटन अदालत ने जामिया मिल्लिया इसलामिया की छात्रा सफूरा जरगर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में एक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में 30 अप्रैल तक रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए है।
आपत्तिजनक ट्वीट: मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने दिया पायल रोहतगी के खिलाफ जांच का आदेश
देशभर के पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी जैसे उत्तर के अलावा दक्षिण राज्य भी शामिल हैं। तमिलनाडु में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। इस सिलसिले में दक्षिण सिनेमा के कई सेलेब्स वोट डालने पहुंचे हैं। तमिलनाडु के मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन ने चेन्नई में मतदान किया। उनके साथ उनकी बेटियां भी मौजूद रहीं। श्रुति हसन ने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी भी दी है। इसके अलावा अभिनेता रजनीकांत ने भी चेन्नई में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन ने बेटियों श्रुति और अक्षरा हासन के साथ डाला वोट, रजनीकांत ने भी परिवार संग किया मतदान
रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में देवी सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हाल ही उनके ससुर श्री भीखुभाई दयाभाई टोपीवाला का निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। अभिनेत्री ने एक इमोशनल पोस्ट साझा कर अपना दुख व्यक्त किया है।
रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया के ससुर का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इसके चलते कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को कहा कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कुणाल इस वक्त अपने घर पर क्वारंटीन हैं, जबकि उनके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार समेत स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा भी कोरोना की चपेट में, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी