रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया के ससुर का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
दीपिका चिखलिया के ससुर निधन
अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर अपना दुख व्यक्त किया
उन्होंने पोस्ट में ससुर के साथ अपनी खास बॉन्डिंग भी साझा की
विस्तार
रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में देवी सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हाल ही उनके ससुर श्री भीखुभाई दयाभाई टोपीवाला का निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। अभिनेत्री ने एक इमोशनल पोस्ट साझा कर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट में ससुर के साथ अपनी खास बॉन्डिंग भी साझा की है।
दीपिका ने लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले...ये मेरे ससुर थे, पर हमेशा मुझे अपनी बेटी होने का एहसास दिलाया...हमेशा मुझे सलाह देते और कुछ नया सोचते...पापा आप हमेशा याद आएंगे...हमारे दिल में और हमारी प्रार्थनाओं में'।
विज्ञापन विज्ञापन
वहीं, इस खबर के बाद दीपिका के फैंस ने भी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बता दें कि दीपिका के ससुर 88 वर्ष के थे। अभिनेत्री ने पोस्ट में अपने ससुर की फोटो और परिवार के नोट को भी साझा किया है। इसमें लिखा है, 'दुनिया के लिए वे दूरदर्शी थे, ऐसे शख्स जो अपने समय से बहुत आगे की सोचते थे। अपनों के लिए वे ताकत थे, उनकी मौजूदगी सुकून भरी होती थी, उन्होंने हमें हिम्मत और गरिमा के साथ जीना सिखाया। वो ऐसे इंसान थे जिसने हमें हमारे सपनों का पीछा करना सिखाया और जिंदगी को पूरी तरह से जिया। हमेशा याद रहेंगे। मनीबेन टोपीवाला'।
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म 'सुन मेरी लैला' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान साल 1987 में मिली, जब रामानंद सागर ने उन्हें अपने सीरियल 'रामायण' में सीता के रोल में कास्ट किया। इस सीरियल के बाद वह दुनियाभर में मशहूर हो गईं। असल जिंदगी में भी लोग उन्हें सीता माता ही मानने लगे थे।