प्रियंका चोपड़ा के नाम की गूंज अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में सुनने को मिलती है। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में रहती हैं लेकिन काम के सिलसिले में अक्सर भारत आती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं तो वो मुंबई में ही हैं। बीते दिन एक पार्टी में प्रियंका शामिल हुईं जहां से कटरीना ने तस्वीर शेयर की।
सलमान की बहन के साथ पार्टी करती दिखीं प्रियंका, 'भारत' के अभिनेता संग हुई थी अनबन
तस्वीर में कटरीना के साथ प्रियंका और सलमान खान की बहन अर्पिता खान नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तीनों की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। कटरीना ने काले रंग की ड्रेस पहनी है वहीं प्रियंका पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्पिता दोनों अभिनेत्रियों के बीच में खड़ी है और मुस्कुरा रही हैं।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
अर्पिता के साथ प्रियंका की तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि बीते दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर सलमान के साथ उनकी अनबन देखी गई थी। दरअसल फिल्म में पहले कटरीना की जगह प्रियंका थीं लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया।
सलमान कई मौकों पर प्रियंका को लेकर नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। सलमान ने तो यहां तक कहा था कि उन्होंने अर्पिता के कहने पर ही प्रियंका को फिल्म में लिया था। प्रियंका ने अर्पिता से फिल्म में रोल देने के लिए सिफारिश की थी। बहरहाल भले ही प्रियंका और सलमान के बीच दरार देखी गई हो लेकिन ऐसा लगता है अर्पिता से उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस वक्त नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' में व्यस्त हैं। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। प्रियंका आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। इसे शोनाली बोस ने निर्देशित किया था।
रितेश-जेनेलिया के बेटे के जन्मदिन सेलिब्रेशन में पहुंचे सितारे, बच्चों के साथ दिखीं ऐश्वर्या-रानी