{"_id":"59411bfc866419865d8b4934","slug":"katrina-kaif-become-irritated-when-ranbir-kapoor-asked-her-why-did-you-not-see-tamasha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर के मुंह से इस हीरोइन का नाम सुन झटपटा उठी कैटरीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर के मुंह से इस हीरोइन का नाम सुन झटपटा उठी कैटरीना
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना और रणबीर अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन को दिल खोलकर इन्जोय कर रहे हैं। फिल्म से अलग अगर प्रमोशन के दौरान दोनों की केमेस्ट्री की बात की जाए तो ये काफी चटपटी लग रही है, इसे देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की दोनों के बीच की दूरियां कम होती जा रही हैं।
हर दिन दोनो के नए किस्से और वीडियो सामने आ रहा है। इस प्रमोशन में रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना को चिढ़ाने का एक मौका भी अपना हाथ से निकले नहीं दे रहे हैं। मजेदार बात तो ये है कि रणबीर किसी की चीयर करते या दीपिका पादुकोण की बात करते देख कैटरीना कैफ छटपटा जाती है।
हाल ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुआ यूं कि इंटरव्यू में कैटरीना से पूछा गया कि उन्होने रणबीर की आखिरी फिल्म कौन सी देखी है? इस पर पहले तो कैटरीना ने जबाव देने के लिए पहले तो थोड़ा समय मांगा। इससे पहले कैटरीना कुछ बता पाती रणबीर कपूर बोले "क्या तुमने 'तमाशा' नहीं देखी?" आपको बता दें रणबीर के साथ इस फिल्म मे दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर के इस सवाल पर कैटराना ने जबरदस्ती की मुस्कराहट के कहा "नहीं"। कैटरीना को चिड़ते देख रणबीर को मजा आने लगा और इस बात को यहीं खत्म न करते हुए रणबीर ने आगे पूछा "क्यों, तुमने तमाशा क्यों नहीं देखी?" रणबीर के फिर से इसी सवाल पर कैटरीना ने कहा "मुझे नहीं पता" रणबीर इतने के बाद भी बाज नहीं आए और फिर बोले "तुम्हे ये पसंद ही नहीं है या तुम इसे देखना ही नहीं चाहती?"
विज्ञापन
इसके बाद कैटरीना इरिटेट हो गई और बोली "तुम कॉफी पीओ... मुझे कॉफी भी कॉफी पीनी है।" इससे पहले इवेंट के दैरान रणबीर कपूर ने बताया था कि उन्होने कैटरीना को ‘शीला की जवानी’ के लिए तैयार किया था। इसे सुनकर कैटरीना खुद भी काफी चौंक गई थी और भरी मीडिया के सामने ही यह कह दिया कि ‘तू पीके आया है क्या’? वहीं कल ही कैटीना ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें कैटरीना रणबीर के गाल पर मारती नजर आ रही है।