तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'कार्तिकेय 2' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। यह फिल्म अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई जिसकी वजह से इसके 100 करोड़ क्लब में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है। ताबड़तोड़ कमाई के बीच अब इस फिल्म के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, डब किए गए हिंदी संस्करण में, निखिल सिद्धार्थ-स्टारर फिल्म अब तक की 10वीं सबसे बड़ी दक्षिण भारतीय ग्रॉसर बन गई है।
2 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित, इस रहस्यमय एक्शन एडवेंचर फिल्म ने तीसरे वीकएंड में भी अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है और हिंदी वर्जन में 4.42 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। इसी के साथ फिल्म ने अब हिंदी में कुल 23.71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिससे यह फिल्म 10वीं सबसे बड़ी दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है।
3 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने दमदार कंटेंट की वजह से 'कार्तिकेय 2' ने आर माधवन की "रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट" को पीछे छोड़ दिया जो एक हिंदी-तमिल द्विभाषी फिल्म थी। बता दें कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे नंबर पर यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 है। जिसने 436 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं तीसरे नंबर पर आरआरआर है जिसने 270 का बिजनेस किया था।
4 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स एंड पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित 'कार्तिकेय 2' अगले कुछ दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 16 दिनों के बाद इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ सहित दुनिया भर में 95 करोड़ की कमाई की है। हिंदी में, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 35 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यह 2014 की फिल्म कार्तिकेय की सीक्वल है जिसमें निखिल सिद्धार्थ के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर, श्रीनिवास रेड्डी, आदित्य मेनन, सत्या और तुलसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।