Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मणिकर्णिका विवाद: करणी सेना ने दी धमकी, कहा-ब्राह्मण का खून बहेगा तो चुप नहीं बैठेगा राजपूत

Thu, 08 Feb 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena and Sarva Brahman Mahasabha demand pre screening of Manikarnika the queen of jhansi
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका के खिलाफ 'सर्व ब्राह्मण महासभा' के विरोध का करणी सेना ने समर्थन किया है। दोनों ने रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हाल अब यह है कि करणी सेना ने ऐसी मांग कर दी है जिसे अगर पूरा नहीं किया गया तो विरोध बढ़ सकता है।

 
Trending Videos
Karni Sena and Sarva Brahman Mahasabha demand pre screening of Manikarnika the queen of jhansi
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कल्वी ने मणिकर्णिका की प्री स्क्रीनिंग की मांग कर डाली है। उन्होंने कहा, "हमने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मुद्दों को देखने के लिए सरकार से प्री-स्क्रीनिंग बोर्ड का निर्माण करने की मांग की है।"
 
Karni Sena and Sarva Brahman Mahasabha demand pre screening of Manikarnika the queen of jhansi
'करणी सेना' ने 'ब्राह्मण महासभा' का समर्थन करते हुए कहा, "अगर ब्राह्मण का खून बहेगा तो राजपूत क्या चुप रहेगा, जब राजपूत का खून बहा तो ब्राह्मण कभी चुप नहीं रहा।" कल्वी ने कहा कि "पद्मावत' की रिलीज के विरोध में ब्राह्मणों ने 10 हजार पत्रों पर खून से हस्ताक्षर किए थे। अब हम सर्व ब्राह्मण महासभा का पूरा साथ देंगे।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karni Sena and Sarva Brahman Mahasabha demand pre screening of Manikarnika the queen of jhansi
बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं। विरोध कर रही सर्व ब्राह्मण महासभा का कहना है कि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा है। 'सर्व ब्राह्मण महासभा' के राज्य अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा था, 'फिल्म के कुछ सीन और गाने की शूटिंग के दौरान हमें पता चला कि इसमें रानी लक्ष्मी बाई को एक अंग्रेज के साथ अफेयर करते दिखाया जाएगा।"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed