सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में फंसीं कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को आखिरकार कर्नाटक हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। संजना पिछले तीन महीने से जेल में बंद थीं। उन्हें 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, एक राहुल नाम के ड्रग सप्लायर के साथ पार्टी करने के बाद एक्ट्रेस का नाम सामने आया था।
2 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
एएनआई के मुताबिक संजना को जमानत मेडिकल कारणों पर मिली है। जस्टिस श्रीनिवास हरीश कुमार ने तीन लाख रुपए के दो निजी मुचलके पर यह जमानत मंजूर की है। वहीं संजना को हर महीने में दो बार अपनी हाजिरी देनी होगी और जांच में सहयोग करना होगा। इससे पहले नियमित जमानत अर्जी को उच्च न्यायालय ने 3 नवंबर को खारिज कर दिया था।
3 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
यह मामला सितंबर में तब सामने आया था जब एनसीबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो बंगलूरु में हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले की जांच के लिए कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी की भी गिरफ्तारी हुई थी।
4 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram:sanjjanaagalrani
संजना ने साल 2006 में फिल्म Ganda Hendathi के साथ कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद संजना ने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। संजना कलर्स के रिएलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में नजर आई थीं। इस शो में वो पारस छाबड़ की दुल्हन बनने के लिए पहुंची थीं।
5 of 5
संजना गलरानी, रागिनी द्विवेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @sanjjanaagalrani, @ragini
बता दें कि ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में रागिनी को चार सितंबर को वहीं संजना को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।