अभिनेत्री करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइनों में शुमार रही हैं। हालांकि अब वह फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं लेकिन करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। फिलहाल आज एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद जहां कुछ यूजर्स उनकी तारीफ करते दिखे तो कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
2 of 4
करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, उसमें वह पर्पल कलर की डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ गले में कौड़ी का बना हुआ नेकपीस और गोल्डन चेन के साथ लुक को कंप्लीट किया है। हालांकि उन्हें बिना मेकअप के देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने नो फिल्टर हैशटैग का यूज भी किया है। वह समंदर के किनारे नजर आ रही हैं।
3 of 4
करिश्मा कपूर
- फोटो : insta
यूजर्स बोले चार्म खत्म हो चुका है
करिश्मा की ये लेटेस्ट तस्वीर देखने के बाद यूजर्स एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- काफी वीकनेस है। वहीं दूसरे ने लिखा- ये क्या हाल बनाया हुआ है, कुछ लेती क्यों नहीं। एक अन्य ने लिखा- खत्म हो चुका है अब वो चार्म। कई यूजर्स करिश्मा की उम्र पर भी तंज कसते नजर आए। हालांकि ये पहली बार नहीं है, करिश्मा अक्सर अपनी नो-मेकअप तस्वीरें साझा करती रहती हैं और उन्हें करिश्मा को कॉन्फिडेंस के साथ पोज करते देखा जा सकता है।
4 of 4
करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसे वेब सीरीज में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा जल्दी ही ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस अभिनय देव निर्देशित वेब सीरीज ब्राउन में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, ब्राउन सीरीज की कहानी कथित तौर पर 'सिटी ऑफ डेथ' किताब पर आधारित है।