फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karishma Varun Haldi Ceremony: वरुण बंगेरा ने करिश्मा तन्ना के लिए किया जबरदस्त डांस, दोनों ने साथ लगाए ठुमके

Fri, 04 Feb 2022 08:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Feb 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Karishma Tanna Varun Bangera Haldi Ceremony: Varun Bangera dances for Karishma Tanna videos viral
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये दिन दोनों की जिंदगी के लिए काफी खास होगा, क्योंकि इसके साथ ही करिश्मा और वरुण अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करेंगे। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी के फंक्शन 3 फरवरी को शुरू हो गए हैं। 3 तारीख को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। वहीं, आज यानी 4 फरवरी को करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अपनी मेहंदी सेरेमनी को एंजॉय कर रहे हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में जमकर धमाल मचाया है।


 
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में एक साथ जमकर डांस किया। इस मौके का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Karishma Tanna Varun Bangera Haldi Ceremony: Varun Bangera dances for Karishma Tanna videos viral
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण बंगेरा ने अपने मेहंदी फंक्शन में करिश्मा तन्ना के लिए एक शानदार परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने ‘वॉर’ फिल्म के ‘घुंघरू’ गाने पर शानदार डांस किया। उनके इस डांस परफॉर्मेंस को करिश्मा तन्ना समेत हर किसी ने पसंद किया, जिस वजह से फंक्शन में मौजूद सभी लोग वरुण के डांस के दौरान शोर मचाते हुए नजर आए।

Karishma Tanna Varun Bangera Haldi Ceremony: Varun Bangera dances for Karishma Tanna videos viral
करिश्मा तन्ना और वरुण भारगव - फोटो : social media

इतना नहीं, करिश्मा और वरुण ने मेहंदी सेरेमनी में सभी लोगों के साथ भी जमकर डांस किया। इस मौके पर उनके करीबी लोगों ने करिश्मा और वरुण को कंधे पर बैठा लिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मेहंदी सेरेमनी के लिए करिश्मा तन्ना ने यैलो रंग के सिंपल लहंगे को चुना था। वहीं कुर्ता-पायजामा में उनके दूल्हे वरुण भी खूब फब रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Tanna Varun Bangera Haldi Ceremony: Varun Bangera dances for Karishma Tanna videos viral
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media

करिश्मा तन्ना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में वह अलग-अलग अंदाज में कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। करिश्मा तन्ना के चेहरे की स्माइल उनके लुक पर चार-चांद लगाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Karishma Tanna Varun Bangera Haldi Ceremony: Varun Bangera dances for Karishma Tanna videos viral
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी गोवा के एक फाइव स्टार होटल में होने वाली है। कोविड के चलते करिश्मा और वरुण की शादी में भी ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। माना जा रहा है कि शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed