{"_id":"5b8d0fec42c79246627ac9ef","slug":"kareena-kapoor-with-taimur-in-hot-pink-bikini-pictures-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां करीना के साथ पूल में मस्ती करते नजर आए तैमूर, कैमरा देखते ही देने लगे पोज, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां करीना के साथ पूल में मस्ती करते नजर आए तैमूर, कैमरा देखते ही देने लगे पोज, तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर को बीते रोज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। दरअसल, तीनों हॉलिडे मनाने के लिए मालदीव रवाना हो रहे थे। अब मालदीव से इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। हमेशा की तरह तैमूर इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसके अलावा अगर कोई ध्यान खींच रहा है तो वो हैं करीना कपूर खान।
Trending Videos
दरअसल करीना को लंबे समय बाद बिकिनी पहने देखा गया है। बिकिनी में करीना को देख के कोई भी ये नहीं कह सकता कि वो एक बच्चे की मां हैं। इस तस्वीर में करीना ने बिकिनी के ऊपर प्रिंटेड जैकेट पहन रखा है। वहीं दूसरी तरफ सैफ नेवी ब्लू शॉर्ट्स और टीशर्ट में कैफी हैंडसम दिख रहे हैं। सैफ ने हैट पहन रखी है, जिसपर रेड रुमाल उन्हें फंकी लुक दे रहा है।
Make a splash! @discoversoneva #discoversoneva #familygoals
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
taimur
इस फैमिली हॉलिडे पर खान पटौदी खानदान के अलावा सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी बेटी इनाया के साथ इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैमिली वैकेशन की एक तस्वीर डाली है। जिसमें ये सभी पूल में बैठे चिल कर रहे हैं। करीना की बिकिनी वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।
Colour me happy!! #playdate #DEN @discoversoneva #discoversoneva
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ तैमूर भी अपने चिर परिचित अंदाज में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ये लोग अपनी छुट्टियां खूब इंजॉय कर रहे हैं। इससे पहले सैफ, करीना और तैमूर की इस हॉलिडे की कई तस्वीरें सोशल मीडया पर नजर आ चुकी हैं, जिनमें सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।