बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा कुछ इस तरह बरकरार रहता है कि ये जहां भी जाते हैं, कैमरे इनकी ही तरफ मुड़ जाते हैं। खासकर पैपराजी इनकी एक झलक को कैद करने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं। फैंस भी इनकी नई तस्वीरें और ताजा अपडेट पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। तभी तो इनकी फोटो अपलोड होते ही वायरल होने में देर नहीं लगती। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के स्टाइल की बात की जाए तो तस्वीरों में इनका फैशन और लुक देखते ही बनता है। फिर चाहे वो करीना कपूर खान हो, मलाइका अरोड़ा हों या फिर हों कंगना रणौत। सभी की तस्वीरों पर फैंस की नजर बस टिक जाती है। इसी सिलसिले में कुछ अभिनेत्रियों की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें इनका लुक देखने लायक है।
मास्क लगाकर जिम के बाहर दिखीं मलाइका अरोड़ा तो वहीं करीना का दिखा स्टाइलिश अवतार, देखिए इन सितारों के लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन