फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor talks about Chandrayaan 3 landing on moon says it is proud moment I will watch it with my boys

Kareena kapoor: चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की होने वाली लैंडिग पर करीना ने जताई खुशी, बोलीं- मैं अपने बच्चों के...

Mon, 21 Aug 2023 07:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Aug 2023 07:58 PM IST
सार

करीना कपूर ने चंद्रमा पर भारत के 'चंद्रयान 3' के लैंडिंग मिशन को लेकर उत्साह व्यक्त किया है और कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।

विज्ञापन
kareena kapoor talks about Chandrayaan 3 landing on moon says it is proud moment I will watch it with my boys
करीना कपूर - फोटो : social media

विस्तार

चंद्रमा पर भारत के 'चंद्रयान 3' के लैंडिंग मिशन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अंतरिक्ष यान के 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। इससे पहले करीना कपूर ने ऐतिहासिक क्षण के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया। बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होगा। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग देखने का प्लान बनाया है।

विज्ञापन

kareena kapoor talks about Chandrayaan 3 landing on moon says it is proud moment I will watch it with my boys
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में करीना कपूर से चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। आप अपने दिल में उस गर्व को महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी अभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारे लोग आने वाले हैं। मैं इसे देखने के लिए तैयार हूं। मैं अपने बच्चों के साथ इसे जरूर देखूंगी।''



Gadar 2: सनी देओल की सारी हिट फिल्मों की कुल कमाई पर भारी ‘गदर 2’, सोमवार को भी खूब लहराया केसरिया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन

kareena kapoor talks about Chandrayaan 3 landing on moon says it is proud moment I will watch it with my boys
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में तो उन्हें आखिरी बार आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इसके बाद अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में कुछ रोमांचक परियोजनाएं हैं। करीना अभिनेता विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इसके साथ ही करीना के पास निर्देशक हंसल मेहता के साथ भी एक फिल्म है। करीना 'द क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगी।

Gadar 2: प्रेम चोपड़ा ने की गदर 2 और सनी देओल की जमकर तारीफ, धर्मेंद्र ने प्रतिक्रिया देते हुए कही यह बात

विज्ञापन

kareena kapoor talks about Chandrayaan 3 landing on moon says it is proud moment I will watch it with my boys
चंद्रयान-3 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल से संपर्क हो गया है। अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने वाला भारत पहला देश हो सकता है।

King Of Kotha: 'किंग ऑफ कोठा' की रिलीज से पहले ही सीक्वल की चर्चा शुरू, दुलकर सलमान ने फिल्म को लेकर दिया हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed