करीना कपूर ने इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। सोशल मीडिया अकाउंट पर करीना अक्सर बिना मेकअप की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की है।
लॉकडाउन में बिना मेकअप के दिखीं करीना कपूर, तस्वीर साझा कर कही ये बात
करीना ने ये सेल्फी वर्कआउट के बाद खींची है। भले ही लॉकडाउन चल रहा हो लेकिन खुद को फिट रखने के लिए करीना लगातार योगा और वर्कआउट कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी है। वही बालों को उन्होंने बन बनाया है।
तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'डियर फैट, अब खत्म होने की तैयारी कर लो।' करीना की इस तस्वीर पर सोनम कपूर ने कमेंट सेक्शन में वर्कआउट वाला इमोजी पोस्ट किया।
Dear fat, prepare to die... .Xoxo, me. 🤣
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना ने इससे पहले बिना मेकअप की ये तस्वीर साझा की थी। करीना अपने दोस्तों के बीच काफ्तान पहनने को लेकर मशहूर हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि 'क्या आप काफ्तान की दूसरी तस्वीर चाहते हैं? नहीं। क्या मैं तब भी पोस्ट करूं? हां।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर की हालिया रिलीज 'अंग्रेजी मीडियम' थी। लॉकडाउन की वजह से फिल्म सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। फिल्म में करीना के साथ इरफान खान, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान की मुख्य भूमिका थी।
ऐश्वर्या पर शख्स ने की भद्दी टिप्पणी, अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा- 'बकवास को सहन नहीं करूंगी..'