बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। वो अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी अभिनेत्री की तस्वीरों पर खूब रिएक्शन देते हैं। अब करीना ने दो नई तस्वीरें शेयर की हैं।
करीना ने शेयर की घर के अंदर की तस्वीरें, किताब पढ़ने में बिजी दिखे सैफ अली खान
तस्वीरों में सैफ अली खान किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं करीना उनके सामने बैठकर तस्वीर खींच रही हैं। सैफ अली खान के पीछे काफी सारी किताबें रखी हुई हैं। तैमूर की क्यूट सी तस्वीर भी नजर आ रही है। पास ही में रखे एक अन्य फ्रेम में करीना-सैफ और तैमूर की तस्वीर हैं।
करीना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'लगता है कि ये एक हफ्ते के लिए बुक हो गए हैं वही मैं इंस्टाग्राम चला रही हूं।' लुक्स की बात करें तो सैफ अली खान सफेद कुर्ता पैजामा में हैं और चश्मा लगाए हुए हैं। जबकि करीना ने नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है।
Looks like he is 'booked' for the week... While I Instagram 🤷🏻♀️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
मार्च महीने की पांच तारीख को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था हालांकि डेब्यू करने के तुरंत बाद उनके फैंस को एकदम से भरोसा नहीं हो पाया क्योंकि करीना कपूर के नाम से पहले ही कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स मौजूद हैं। इस बीच जब तेजी से इस अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ने लगे और सितारे भी फॉलो करने लगे तो फैंस को थोड़ा यकीन होना शुरू हो गया।
छह मार्च को करीना कपूर का अकाउंट वैरिफाइड हो गया। इसके बाद से ही करीना के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। बता दें कि करीना ने इंस्टाग्राम डेब्यू अपनी नहीं बल्कि एक बिल्ली के वीडियो के साथ की थी। फिलहाल करीना ने अपनी बचपन की तस्वीर को प्रोफाइल पिक्चर लगा रखा है।
'पद्मावत' के बाद 'पृथ्वीराज' के लिए काल बनी करणी सेना, शूटिंग रोक निर्देशक को दे डाली चेतावनी