बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इस वक्त के सबसे हॉट कपल हैं। फैंस के बीच इन दोनों की दीवानगी भी पूरे उफान पर रहती है। इस बीच ‘वीरे दी वेडिंग’ की एक्ट्रेस करीना कपूर ने विराट कोहली को लेकर ऐसा कुछ कहा है जिसे सुनकर सैफ को भी अच्छा नहीं लगेगा।
'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के वक्त करीना कपूर ने विराट कोहली को सबसे हॉट बताया हालांकि इसके बाद बेबो अपनी ही बात को संभालती हुई दिखाई दीं। करीना कपूर से जब पूछा गया कि किस क्रिकेटर को वो सबसे ज्यादा फिट मानती हैं तो उन्होंने तपाक से कह दिया, ‘मैं विराट को पसंद करती हूं, क्योंकि वो वास्तव में फिट हैं और मैं उन्हें हॉट मानती हूं।’
वेबपोर्टल डीएनए के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक सूत्र ने जानकारी दी कि इसके बाद बेबो अपनी बात को संभालती हुई दिखीं और कहा, ‘लेकिन विराट को पहले ही ले लिया गया है और मैं अपने नवाब को ज्यादा प्यार करती हूं। मैं केन विलम्सन को भी पसंद करती हूं वो भी हॉट हैं।’
करीना ने कहा कि उन्हें पुराने जमाने वाला क्रिकेट पसंद है क्योंकि तब इसे जेंटलमैन गेम समझा जाता था। उन्हें जिस तरह की क्रिकेट आज खेली जाती है ज्यादा पसंद नहीं है। उन्हें लगता है आज क्रिकेट गेम से ज्यादा जंग बन चुका है।
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई देंगी। ये फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तैमूर के जन्म के बाद करीना पहली बार बड़े परदे पर नजर आएंगी।