बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी बोल्ड और गालियों से भरा हुआ है। 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। 24 घंटे में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं दो दिन पहले रिलीज हुए संजू के टीजर को 32 मिलियन व्यूज मिल गए हैं।
पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना और सोनम की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही है। इसमें स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे हैं। वहीं करीना कपूर खान इस फिल्म से 2 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। दरअसल तैमूर के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
हालांकि फिल्म को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। ट्रेलर को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा लेकिन ट्रोलर्स ने इस ट्रेलर के जरिए फिल्म की एक्ट्रेसेज को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर वीरे दी वेडिंग को बायकॉट करने की मुहिम भी चल रही है।
सोशल मीडिया यूजर का मानना है कि जिस हिंदुस्तान में रहना आपके लिए शर्मनाक है, उनकी फिल्म देखना हमारे लिए शर्मनाक है। कई यूजर्स ने फिल्म में बेशुमार गालियों के लिए भी जमकर ट्रोल किया है।
बात की जाए फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होगी। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है।
यहां देखें ट्रेलर