करीना कपूर खान ने हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस दौरान बेबो ने अपनी खूबसूरत पर्पल ड्रेल और नेट स्टाइलिश स्कॉफ में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। करीना ने अपने इस लेटेस्ट लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया है और उनकी तारीफ करता थक नहीं रहा है।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शानदार तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, "रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ओपनिंग नाइट।" उन्होंने नेकलाइन पर फूलों के साथ बैंगनी मखमली पोशाक पहनी थी। उसने अपने बालों को एक साफ बन में बांधा और चेहरे पर जालीदार घूंघट डाला। करीना ने अपने लुक को स्टेटमेंट डायमंड इयररिंग्स और पिंक टोन्ड मेकअप के साथ पूरा किया।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना के इस लेटेट्स लुक पर सेलेब्स के अलावा प्रशंसकों की भी लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। बेबो के लुक पर सबा पटौदी ने कमेंट किया, "यह खूबसूरत स्टनर कौन है ... ।" रिया कपूर ने कमेंट में दिल के इमोजी छोड़े, जबकि महीप कपूर ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। वहीं सेलेब्स के अलावा प्रशंसकों ने भी करीना के इस लेटेस्ट लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रशंसक ने लिखा, "बेबो हर लुक में कातिलाना लुक देना बंद करो।" एक और फैन ने लिखा, ''पर्पल क्वीन।" एक और फैन ने लिखा, "ओह गॉड डेड।" एक और फैन ने लिखा, "अभी भी दिलों पर राज कर रही हो मेरी रानी।"
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान जलवा आज भी कायम है। करीना आखिरी बार रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अवनी के किरदार में नजर आई थीं। हाल ही में करीना को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 में बड़ी जीत हासिल की और सुजॉय घोष की जाने जान में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने उम्र के साथ बदलाव को कैसे अपनाया है इस पर बात करते हुए कहा, "उम्र सुंदरता का एक हिस्सा है। यह लाइनों से लड़ने या युवा दिखने की कोशिश करने के बारे में नहीं है। यह आपकी उम्र को अपनाने और उससे प्यार करने के बारे में है। मैं 44 साल की हूं और मैंने कभी बेहतर महसूस नहीं किया। मुझे बोटॉक्स या फिर किसी कॉस्मेटिक सर्जरी की आवश्यकता महसूस नहीं होती है। मेरे पति (सैफ अली खान) मुझे सेक्सी मानते हैं, मेरे दोस्त कहते हैं कि मैं अद्भुत दिखती हूं, और मेरी फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफल हो रही हैं। मैं ऐसी भूमिकाएं निभाती हूं, जो मेरी उम्र को दर्शाती हैं और मुझे इस पर गर्व है। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे देखें कि मैं कौन हूं और इसकी सराहना करें।"
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा नहीं बल्कि इस पर मर मिटी थीं तमन्ना भाटिया, जानिए कौन है अभिनेत्री का पहला क्रश