फैशन शो में फैन के साथ ये क्या कर रही हैं करीना कपूर, सैफ को भी देखकर होगी जलन
करीना की तस्वीरें कुछ ही देर में वायरल हो गईं। साथ ही यूजर्स ने करीना को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। करीना तस्वीरों में काफी स्लिम लग रही हैं। इसलिए यूजर्स ने उन्हें कुपोषित कह डाला। अब करीना ने एक और फोटो शेयर की है।
More of Kareena at Manish's fashion show! pic.twitter.com/Dd9OJRaKW1
— Kareena Kapoor Khan (@KareenaK_FC) March 25, 2018
इस फोटो में करीना किसी फैन को गले लगाते नजर आ रही हैं। करीना की ये तस्वीरें देख तो सैफ को भी जलन हो जाएगी। बता दें कि इस फैशन शो में करीना के साथ कार्तिक आर्यन ने भी रैंप वॉक किया था। शो के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
📹|| @TheAaryanKartik and #KareenaKapoor 's sizzling chemistry sets the ramp on fire! pic.twitter.com/0sOl9pPxY9
हालांकि करीना का ये स्लिम लुक फैंस को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप जानती हैं आप क्या दिखा रही हैं' एक अन्य यूजर ने लिखा कि शायद पतला दिखने के लिए करीना ने कोई ट्रीटमेंट कराया है। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें कुपोषित तक कह दिया।
वहीं एक यूजर ने लिखा कि वह खुद को अच्छा दिखाने की कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रही हैं। एक फैन ने लिखा कि वह चेहरे से काफी भयानक लग रही हैं। हालांकि कई यूजर्स ने करीना के लुक की तारीफ भी की।