टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा है। करणवीर का जन्म 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। अभिनेता होने के साथ-साथ करणवीर प्रोड्यूसर और डिजाइनर भी हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले करणवीर साल 2018 के बिग बॉस में हिस्सा ले चुके हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
Karanvir Bohra
- फोटो : instagram
करणवीर बोहरा के पिता फिल्ममेकर महेंद्र बोहरा हैं। महेंद्र बोहरा ने साल 1990 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म तेजा में काम किया था। सीरियल शरारत में करणवीर ने पहली बार मुख्य भूमिका निभाई। इसमें उन्होंने ध्रुव का किरदार निभाया था। इसके अलावा क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम और कसौटी जिंदगी की में नजर आ चुके हैं।
3 of 5
karanvir bohra
- फोटो : voot
करणवीर हमेशा लोगों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। साल 2014 में ऐसा ही कुछ हुआ था जब शाहरुख खान की वैनिटी वैन करणवीर की कार से जा भिड़ी। करणवीर उन दिनों सीरियल कुबूल है की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सिटी स्टूडियो के बाहर पार्क की थी। उसी दौरान शाहरुख खान की वैनिटी वैन स्टूडियो के आस-पास घूम रही थी तभी ड्राइवर ने करणवीर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में करणवीर की कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
4 of 5
karanvir bohra
- फोटो : social media
इस घटना के बाद शाहरुख के मैनेजर ने करणवीर से किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करने की अपील की थी। मैनेजर ने कहा था कि 'उस वक्त शाहरुख वैन में नहीं थे। ड्राइवर की गलती से ऐसा हुआ, ऐसे में उनका नाम नहीं आना चाहिए।' करणवीर ने बताया था कि 'शाहरुख खान की टीम ने मेरे लिए अगले ही दिन एक कार भेज दी थी और कहा कि मैं इसे इस्तेमाल करूं जब तक कि मेरी कार वर्कशॉप से बनकर नहीं आ जाती। यही नहीं उन्होंने कार की डैमेज चीजों का भी पेमेंट करने के लिए कहा। उनके ड्राइवर ने मुझसे माफी भी मांगी थी।'
पढ़ें: जब विदेश में मुसीबत में फंसा था 'बिग बॉस' का ये कंटेस्टेंट, सुषमा स्वराज ने की थी मदद
5 of 5
Karanvir Bohra
- फोटो : instagram
करणवीर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने मॉडल और वीजे टीजे सिद्धू से साल 2006 में शादी की। शादी के बाद साल 2007 में करणवीर ने अपना नाम मनोज से करणवीर किया। बता दें कि दोनों की जुड़वा बेटियां वियना बोहरा और राया बेला बोहरा हैं।