सैफ और करीना के लाडले तैमूर का रुतबा अभी से किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर जहां कहीं भी जाते हैं चर्चा बटोरने में कामयाब रहते हैं। सैफ और करीना अपना शूटिंग शेड्यूल इस तरह से रखते हैं जिससे दोनों में से कोई एक हमेशा तैमूर के साथ रहे। लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि क्या तैमूर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। तैमूर के डेब्यू के सवाल पर सैफ अली खान ने जवाब दिया है।
2 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
सैफ अली खान ने कहा कि 'मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि हमें 30 सालों से जानने के बाद भी लोग ऐसा सोचते हैं कि हम तैमूर को अभी से किसी फिल्म में काम कराएंगे। हम ऐसा बिल्कुल नहीं करने जा रहे।' सैफ कहते हैं कि 'हमने अपनी शादी उस तरह से सेलिब्रेट नहीं की। ना ही हम अपने बच्चे को उस तरह लाइमलाइट में रखना चाहते हैं। मैं समझ नहीं पाता कि आखिर लोग ऐसी उम्मीदें क्यों करते हैं कि फिल्में करना ही आखिरी लक्ष्य है।'
3 of 5
taimur
- फोटो : social media
तैमूर अपने जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। अक्सर उनकी क्यूट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया वायरल पर होती रहती हैं। उनको कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर्स में होड़ लगी रहती है और इसी के चलते कई बार सैफ-करीना को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में जब फोटोग्राफर्स ने तैमूर की तस्वीर लेने की कोशिश की तो सैफ अली खान उन पर भड़क गए।
4 of 5
Saif Ali khan, Taimur and Kareena
- फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह फोटोग्राफर्स पर गुस्सा करते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि जब सैफ, तैमूर को लेकर घर से बाहर निकल रहे थे तब कुछ फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश की। सैफ के मना करने के बावजूद भी वो लोग फोटो खींचते रहे, इसी के चलते सैफ गुस्सा हो गए।
पढ़ें: तैमूर ने जन्माष्टमी पर इस तरह फोड़ी दही-हांडी, भाई को देख ऐसा था बहन इनाया का रिएक्शन
5 of 5
Saif Ali khan, Taimur and Kareena
- फोटो : twitter
बीते दिनों इंग्लैंड से वापस देश लौटते समय सैफ-करीना के साथ एयरपोर्ट पर तैमूर भी नजर आए थे। इस दौरान करीना और सैफ हमेशा की तरह कूल लग रहे थे लेकिन हर बार की तरह ही सारा मीडिया अटेंशन तैमूर लूट ले गए।